फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sector officers at Kandaghat given training for fair election

मतपत्र पेटी को सील कर टैग लगाया जाना अनिवार्य

Thu, 14 Jan 2021 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कंडाघाट विकास खंड में 17, 19 और 21 जनवरी को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए सेक्टर अधिकारियों का द्वितीय अभ्यास खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि द्वितीय अभ्यास में आठ सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को त्रुटिरहित निर्वाचन के विषय में नियम और अन्य जानकारियां दीं। कहा कि मतदान समाप्त होने के बांद मतपत्र पेटी को उचित तरीके से सील कर उस पर टैग लगाया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतपत्र पेटी के बाहर वार्ड संख्या, वार्ड का नाम, ग्राम पंचायत का नाम तथा मतदान केंद्र का नाम अतिरिक्त होना चाहिए। अभ्यास कार्यक्रम में सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी के पोस्टर, होर्डिंग नहीं लगाने पर मनाही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed