फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Seal the ballot boxes after voting: SDM

मतदान के बाद मतपेटियों को करें सील : एसडीएम

Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ ब्लॉक में 178 मतदान केंद्र स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपमंडलाधिकारी नरेंद्र अहलूवालिया ने पंचायतीराज संस्थाओं के द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के दिशा-निर्देश दिए।

नरेंद्र ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने मतदान दलों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण, मतपेटियों की सुरक्षा तथा मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक करवाया जाएगा। इसके उपरांत संबंधित पंचायतों में ही मतगणना प्रक्रिया पूर्ण कर प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीडीसी तथा जिला परिषद चुनाव से संबंधित मतदान पर्चियों एवं निर्वाचन सामग्री को मतदान के बाद पूर्ण सावधानी के साथ सील किया जाएं। इन्हें सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में विकास खंड नालागढ़ में 26 पंचायतों में 178 मतदान केंद्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाता सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed