{"_id":"6819f46e337f9546f5073458","slug":"scout-and-guide-camp-started-in-lakshya-convent-school-arki-solan-news-c-176-1-ssml1040-143288-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल अर्की में स्काउट एंड गाइड कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल अर्की में स्काउट एंड गाइड कैंप शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कैंप की शुरुआत की गई। इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल और कॉन्वेंट स्कूल के छठी से आठवीं कक्षा के कुल 126 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम लाल गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम गुप्ता ने किया। उनके साथ स्कूल के स्काउट मास्टर जितेंद्र, आशीष, शिवानी और सुनीता भी उपस्थित रहीं। कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड पुष्प राज शर्मा और जिला सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड वरुण सेन विशेष प्रशिक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। डॉ. प्रेम गुप्ता और डॉ. कुसुम गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों में आत्म-अनुशासन, समाज सेवा और देशभक्ति जैसे मूल्य गतिविधियां सिखाई जाएंगी। जिससे वे अच्छे नागरिक बन सकें।