{"_id":"67b1cb8942f077b6f101e04f","slug":"scooty-driver-dies-after-being-hit-by-private-school-bus-solan-news-c-176-1-ssml1040-137962-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: निजी स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: निजी स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सतना गांव का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा-ढेला मार्ग पर दबनी चौक के समीप निजी स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत हो गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कामगार संतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र कुमार विश्व कर्मा मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचहरा तहसील के अटरा गांव के रूप में हुई है। संतोष दबनी से मानपुरा अपने कमरे की ओर जा रहा था कि दबनी चौक पर एक स्कूल बस से टकरा गया। हादसे में बस का अगला टायर स्कूटी पर चढ़ गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। यह हादसा बस चालक की लापरवाही व तेज रफ्तार के चलते हुआ है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
--