{"_id":"61914eb983570d109563de49","slug":"schools-to-conduct-disaster-management-competition-in-solan-solan-news-sml3901817112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में होगी आपदा प्रबंधन पर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में होगी आपदा प्रबंधन पर प्रतियोगिता
विज्ञापन
Schools to conduct disaster management competition in Solan
ललित कश्यप
सोलन। एससीईआरटी प्रदेश के स्कूलों में आपदा प्रबंधन की सुरक्षा योजना पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता करवाएगा। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर होगी। एससीईआरटी ने प्रदेश के सभी डाइट प्रबंधकों को पत्र से सूचित कर दिया है। डाइट आपदा प्रबंधन अनुभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक भी करेगा।
प्रतियोगिता के लिए सभी डाइट प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को शामिल करेगा। 30 नवंबर तक आपदा प्रबंधन सुरक्षा योजना के संबंध में सभी स्कूलों को अपने मॉडल डाइट में जमा करवाने होंगे। इसके बाद जिला से चारों वर्गों के विजेता स्कूल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
डाइट स्कूलों को भेजेगा पत्र
जिला डाइट क्षेत्र के सभी स्कूलों से आपदा सुरक्षा का प्लान मांगेगा। सभी स्कूलों को अपने स्कूल में आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आपातकाल व्यवस्था का प्लान तैयार करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद प्लान की कॉपी डाइट सोलन में गठित डिजास्टर मैनेजमेंट सेल में जमा करवानी होगी। बेहतरीन प्लान बनाने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा। चयनित स्कूल राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विजेता स्कूल होंगे सम्मानित
एससीईआरटी स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए आपदा प्रबंधन योजना पर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। स्कूलों को अपने स्कूल से आपदा योजना तैयार कर प्लान की कॉपी डाइट सोलन में जमा करवानी होगी। चयनित स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।