फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools ordered to constitute disaster safety committees in Solan

जिले में स्कूलों को आपदा सुरक्षा कमेटियां बनाने के आदेश

Fri, 06 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले के सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन कमेटी के गठन के साथ ही सुरक्षा प्लान तैयार करना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों को इस सत्र के लिए आपदा प्रबंधन प्लान बनाना होगा। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए स्कूलों के पास मौजूद साधनों का ब्योरा देना होगा।
जानकारी के अनुसार जिले में 1064 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में आपदा कमेटी का गठन आवश्यक किया गया है जिसकी जांच शिक्षा विभाग करेगा।
विज्ञापन

साथ ही स्कूलों को आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार, स्कूल के आसपास सुरक्षित स्थान के बारे में बताना होगा जहां बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। गठित कमेटी के सदस्यों को सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मॉकड्रिल भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सभी स्कूलों को आपदा कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। अक्तूबर तक सभी स्कूलों को आपदा से सुरक्षा को लेकर एक प्लान भी तैयार करना होगा। विभाग की टीम भी इसके लिए जल्द ही स्कूलों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed