फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools in Solan distt will make groups to avoid crowd classes to take place in shifts

स्कूलों में भीड़ से बचने के लिए बनेंगे समूह, शिफ्टों में होगी पढ़ाई

Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Schools in Solan distt will make groups to avoid crowd classes to take place in shifts
सोलन माल रोड पर कन्या विद्यालय में कक्षाएं सैनिटाइज करता कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के बीच दो अगस्त को स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिले के स्कूल प्रबंधनों ने माइक्रो प्लान तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। स्कूल परिसर में आवाजाही के लिए हैंड सैनिटाइजर और मास्क लगाने और अधिक संख्या वाले स्कूलों में भीड़ से बचने के लिए दो शिफ्टों में कक्षाएं लगाने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों को समूहों में बांटकर एक दिन बाद कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है। कोविड के बीच सुबह की प्रार्थना सभा पर पूर्ण रोक रहेगी। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को मास्क लगाकर ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्कूल और जिला स्तर पर सुरक्षा के प्रबंधों को जांचने के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। ये टीमें स्कूल खुलने पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेगी। स्कूलों में कोविड सुरक्षा समन्वयक कमेटी गठित कर दी गई। इसमें स्कूल में प्रवेश और निकासी के लिए अलग से द्वार तैयार किए हैं। इन द्वारों पर स्कूल स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को हैंड सैनिटाइज समेत अन्य कोविड एसओपी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक भी किया जाएगा। जिले में कुल 189 स्कूल हैं। इसमें 59 माध्यमिक और 130 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें करीब 20 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कोविड के बीच विद्यार्थी दो अगस्त से स्कूल आना शुरू हो जाएंगे।

स्कूल खोलने की सभी तैयारियां पूरी
शिक्षा उपनिदेशक उच्च जगदीश नेगी ने बताया कि विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने स्कूलों में कोविड सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों से स्कूल माइक्रो प्लान मांगा था। यह प्लान विभाग को मिल गया है। इसके हिसाब से स्कूलों में कोविड एसओपी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed