{"_id":"6102e7148ebc3eb2b431d13b","slug":"schools-have-to-submit-micro-plan-before-31-july-for-vcovid-protection-in-solan-solan-news-sml378516071","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने से पहले प्रबंधकों को देना होगा माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने से पहले प्रबंधकों को देना होगा माइक्रो प्लान
विज्ञापन
Schools have to submit micro plan before 31 July for vcovid protection in Solan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कोविड के बीच दो अगस्त को स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोविड सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों से स्कूल माइक्रो प्लान भी मांगा है। इसे स्कूल प्रशासन को 31 जुलाई तक तैयार करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
इसके अलावा स्कूल और जिला स्तर पर सुरक्षा के इंतजामों को जांचने के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। इस टीम में उपनिदेशक निरीक्षण श्रवण चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। उपनिदेशक कार्यालय और डाइट सोलन के प्रिंसिपल चंद्र मोहन शर्मा को सदस्य बनाया है। ये टीमें स्कूल खुलने पर वहां औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचेगी। इसके अलावा स्कूलों में कोविड सुरक्षा समन्वयक कमेटी गठित करनी होगी।
जानकारी के अनुसार कोविड के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त है। स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपनिदेशक शिक्षा विभाग रोजाना स्कूल प्रबंधकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे हैं। वीरवार को जिले के कंडाघाट, नालागढ़, कुठाड़ और रामशहर ब्लॉक के स्कूल प्रबंधनों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन जगदीश नेगी ने कहा कि स्कूलों ये विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए माइक्रो प्लान मांगा गया है। उन्हें स्कूल की व्यवस्थाओं, जगह, कमरों की संख्या समेत अन्य कोविड सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देनी होगी। 31 जुलाई तक प्लान भेजना होगा।