फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools did not give details of teachers to the department

Solan News: स्कूलों ने शिक्षकों का विभाग को नहीं दिया ब्योरा

Sun, 07 Apr 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 07 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के आवेदनों में कई अनियमितताएं
विज्ञापन


शुल्क सहित 25 प्रतिशत आरक्षण का भी नहीं दिया प्रमाणपत्र
शिक्षा विभाग ने प्रमाण पत्र के साथ दोबारा आवेदन करने के दिए निर्देश

45 छोटे-बड़े स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता के लिए नहीं किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदनों की छंटनी शुरु कर दी है। इसमें कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसमें कई स्कूलों ने आवेदन के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज तक जमा नहीं करवाए हैं। कुछ स्कूलों ने अध्यापकों का सटीक ब्योरा तक नहीं दिया है, जबकि कुछ ने स्कूल में 25 प्रतिशत आरक्षण के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र समेत शुल्क संरचना की कोई जानकारी नहीं दी है।

अब ऐसे स्कूलों को शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलाव 45 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक मान्यता रिन्यू के लिए आवेदन ही नहीं किया है। उनसे भी इसका कारण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार जिले के निजी स्कूलों की मान्यता रिन्यू करने का समय 31 मार्च को पूरा हो गया था। शिक्षा विभाग हर साल निजी स्कूलों से नवीनीकरण संबंधित औपचारिकताएं लेता है। इसके लिए स्कूलों को आवेदन करना होता है, आवेदन के बाद विभाग की टीम स्कूल पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेती है। इसके बाद मान्यता रिन्यू की जाती है।
विज्ञापन

उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार ने बताया कि मान्यता रिन्यू के लिए आए आवेदनों की छंटनी की जा रही है। इसमें कई स्कूलों की ओर से किए आवेदन में महत्वपूर्ण दस्तावेज ही शामिल नहीं किए हैं। जिन्हें दोबारा आवेदन के साथ दस्तावेजों को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed