{"_id":"6ad9f4a069d43d6c600e8517","slug":"school-won-in-sports-solan-news-c-176-1-ssml1044-182472-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टेबल टेनिस में चनाल माजरा जिला स्तर पर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टेबल टेनिस में चनाल माजरा जिला स्तर पर चैंपियन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनाल माजरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चा-गांव में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मोहित चौधरी, केशव कुमार, आयुष कुमार और मोहम्मद उमर ने भाग लिया। मोहित चौधरी और केशव कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरनाम चौधरी तथा गुरु माजरा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान गुरमेल चौधरी ने प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मण ठाकुर, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) मंजीत सिंह और समस्त विद्यालय स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इनसेट कुश्ती, कुराश और वेटलिफ्टिंग में भी चमके खिलाड़ी
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में सागर और अभिषेक ने कांस्य पदक जीते। वहीं, अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक और अजय ने रजत, जबकि ईश्वर ने कांस्य पदक हासिल किया। जिला स्तरीय अंडर-19 कुराश प्रतियोगिता में ईश्वर ने रजत पदक जीता। अंडर-19 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हरमन और अरमान ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।