बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ का गठन किया गया। संजय सिंह को अध्यक्ष, अंशुका शर्मा को उपाध्यक्ष, खुशी को सचिव तथा एकता को संयुक्त सचिव चुना गया। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में निधि, याशिका धीमान, मोहम्मद मुस्तफा, हीना, सलोनी निशा एवं तन्या का चयन किया गया। विभिन्न क्लबों एवं प्रकोष्ठों के लिए भी विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एनएसएस प्रतिनिधि के रूप में उपासना एवं चेतन मेहता, महिला प्रकोष्ठ में रमता कुमारी, इको क्लब में तनिषा डोगरा, रेड रिबन क्लब में सीमा राव तथा कॅरिअर काउंसिलिंग सेल में सुजल भारती को जिम्मेदारी दी गई। डांस क्लब में साक्षी कुमारी, फाइन आर्ट क्लब में सीमा, रोवर्स में राम रतन यादव, रेंजर्स में मनजीत कौर, एंटी-ड्रग क्लब में सौम्या, रोड सेफ्टी क्लब में विकास, थियेटर क्लब में कमल कुमार तथा इलेक्ट्रॉनिक लिटरेसी क्लब में ईशा का चयन किया गया। सांस्कृतिक क्लब में नीलम व किरण तथा स्पोर्ट्स क्लब में किशन व रिद्धिमा मेहता को प्रतिनिधित्व दिया गया। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि छात्र संघ केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है।