{"_id":"6b0824f617d959926806686f","slug":"school-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1007-185510-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें युवा : डॉ. सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें युवा : डॉ. सरोज
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में संविधान दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में वीरवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य रितेश दिलवान के स्वागत संबोधन से हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सरोज भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संविधान की प्रासंगिकता, इसके मूल्यों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को संविधान में निहित सिद्धांतों और कर्तव्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, प्रश्नोत्तरी (क्विज), पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।