फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   School News

डगशाई पब्लिक स्कूल के मेधावी नवाजे

Wed, 03 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला धर्मपुर/कसौली(सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला धर्मपुर/कसौली(सोलन)। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

डगशाई पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी कमांडर 95 इनफेंटरी ब्रिगेड कसौली कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेल दिवस का आगाज स्कूल एंथम से शुरू हुआ। उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई। उसके बाद हाउस कैप्टन एवं गेम कैप्टन ने ओलंपिक झंडा फहराते हुए मशाल जलाकर कार्यक्रम को शुरू करने की अनुमति ली। इस दौरान छोटे बच्चों ने जलेबी रेस, ड्रिंक मिल्क, प्रिंस एंड प्रिंसेस रेस व बास्केटबाल रेस से लोगों को खूब रोमांचित किया।

विज्ञापन

वरिष्ठ बच्चों के वर्ग में सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर रेस में खूब दमखम दिखाया। वहीं हर्डल रेस, स्कीपिंग रेस व रिले रेस में भी अपनी कौशलता का परिचय दिया। इस अवसर पर एरोबिक्स के माध्यम से लय व व्यायाम का मिश्रण दिखाया गया। सिख मार्शल आर्ट व पंजाबी गतका पेशकर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। उसके बाद बच्चों ने कराटे का दमदार प्रदर्शन करते अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। छोटे बच्चों ने आग के गोलों से छलांगे लगाई। अपने शरीर पर ट्यूब व हाथों से टाइल्स तोड़कर भी शारीरिक बलिष्ठता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में गुजराती नृत्य प्रस्तुत कर भी स्कूली छात्राओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों को मेडल व स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति पत्रों के सम्मानित किया। स्कूल के कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य बलविंद्र कौर आहूजा, कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह, डायरेक्टर कर्नल एचएस आहूजा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed