{"_id":"574986504f1c1b9b37691243","slug":"school-child-learn-a-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौली में सिखाए आपदा प्रबंधन के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझौली में सिखाए आपदा प्रबंधन के तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 28 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंझोली में स्कूली बच्चों को आपदा से निपटने के तरीकों से रूबरू करवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंझोली में स्कूली बच्चों को आपदा से निपटने के तरीकों से रूबरू करवाया गया। स्कूल अध्यापक रणधीर सिंह के नेतृत्व में यह विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कक्षा छह से लेकर जमा दो तक के बच्चों को आपदा से निपटने के तरीकों की मॉकड्रिल के माध्यम से जानकारी दी गई। अध्यापक संजय रतन ने आग से बचाव को प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की जानकारी दी।
विज्ञापन
अध्यापक हरमिंद्र कौर ने बच्चों को प्राथमिक उपचार से जुड़ी जानकारी दी। प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने बताया कि आपदा के समय संयम से काम लेना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक किरण शर्मा, अनिल गुप्ता, ब्रिजेश कुमार, सचिन कुमार, संजीव कुमार, बिंदु शर्मा और गुरनाम सिंह पारखी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन