{"_id":"648e06bfc06cf7938d0d3c06","slug":"school-bus-collided-with-maruti-car-solan-news-c-19-1-bly1027-181755-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूल बस ने मारी मारुति कार को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूल बस ने मारी मारुति कार को टक्कर
Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शालाघाट में एक स्कूल बस ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों और सड़क के किनारे खड़ी कार मे बैठे दो लोगों को कोई चोट नहीं आई। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के पश्चात आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बस चालक बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब 8:30 बजे शिमला की ओर से एक निजी स्कूल की हमीरपुर जा रही थी। बस में हमीरपुर के निजी स्कूल के बच्चे शिमला घूमने के लिए आए थे। जैसे ही बस शालाघाट के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस ने सड़क के किनारे खड़ी एक मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान मारुति कार घसीटती हुई करीब 100 फुट दूर तक चली गई और एक पिकप के साथ जा टकराई। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। मगर बस चालक तुरंत बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को होम स्टे में ठहराया
उधर, डीएसपी अर्की संदीप शर्मा ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पूछताछ की। बस चालक मौके से फरार था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।