{"_id":"6b081aed4b8800a5a10eac75","slug":"school-annual-function-solan-news-c-176-1-sln1009-185466-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने नाटी और भंगड़ा से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने नाटी और भंगड़ा से बांधा समां
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)।। राजकीय सीबीएसई आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि बीडीओ धनीराम पंवर और जिला शिक्षा उपनिदेशक मधु जनारथा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या धर्मवीर कौर ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि स्कूल में 11 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया गया है। अटल टिंकरिंग लैब में विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-100 तथा प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यातिथि ने नशे व मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने, उपयोगी कार्यों में तकनीक अपनाने और अन्य राज्यों की भाषाएं सीखने की सलाह दी। उन्होंने कक्षाओं के फर्श पर टाइलें लगाने के लिए डीपीआर व एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने भंगड़ा और पहाड़ी नाटी से समां बांधा। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मलयालम गीत पर भी प्रस्तुति दी गई। मेधावी छात्रों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान महेश गुप्ता, समिति सदस्य सुनील गोयल, विजय गुप्ता, ललित कुमार, संजीव बंसल, थाना प्रभारी दलीप तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।