Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by trade unions

Solan News: लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग, ठेका व मजदूरी प्रथा पर सवाल

Thu, 26 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रेड यूनियनों ने चिल्ड्रन पार्क सोलन में संविधान दिवस पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संविधान दिवस पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), हिमाचल किसान सभा (एचकेएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) ने चिल्ड्रन पार्क सोलन में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों ने देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। उन्होंने किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। यह प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा समानता का अधिकार प्रदान करता है। संविधान लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, सामाजिक न्याय और कानून के शासन की मजबूत नींव है। वर्तमान में लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक मूल्यों के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं। अभिव्यक्ति, संगठन और शांतिपूर्ण सभा के अधिकारों पर दबाव बढ़ रहा है। सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता व निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और सामाजिक असमानता से प्रभावित है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक और सांविधानिक मूल्यों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संगठन बनाने और शांतिपूर्ण सभा करने के अधिकारों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों का विरोध करने के अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग, जांच एजेंसियों और मानवाधिकार आयोग जैसी सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठ रहे हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने भारतीय संविधान, लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की पूर्ण रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। संगठनों ने मजदूरों के लिए सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य, प्रभावी सरकारी खरीद और कृषि ऋण माफी प्रदान करने की बात कही गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने तथा निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई। संगठनों ने राष्ट्रपति से संविधान के संरक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

इनसेट
ये उठाए मुद्दे
मजदूर ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग और निजीकरण जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके श्रम अधिकारों पर हमले हो रहे हैं और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं। किसानों को बढ़ती कृषि लागत, कर्ज और फसलों के उचित दाम न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए। छात्रों और युवाओं के लिए बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और शिक्षण संस्थानों में लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रतिबंध चिंताजनक हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का निजीकरण आम जनता को इन अधिकारों से दूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed