फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schemes worth Rs 50 lakh presented to Gyana Panchayat

Solan News: ग्याणा पंचायत में 50 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात

Sun, 15 Feb 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Schemes worth Rs 50 lakh presented to Gyana Panchayat
ग्राम पंचायत ग्याणा में ​विकास कार्याें का उद्घाटन करते हुए विधायक संजय अवस्थी। स्रोत: आईपीआर। - फोटो : रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक। स्रोत स्वयं
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने रविवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव सेर-जेरी में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। इसके अलावा ग्याणा गांव में 25 लाख रुपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना के नवीनीकरण कार्य और ग्याणा गांव में 10 लाख रुपये से निर्मित पशु औषधालय के दो अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत विशेषकर हिमाचल में शिव एवं शक्ति की उपासना जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में नई आशा और स्फूर्ति का संचार करेगा। उन्होंने इस अवसर पर ग्याणा में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना दिवस समारोह की अध्यक्षता भी की। इस परियोजना के तहत ग्याणा गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर फल पौधरोपण किया जा रहा है। विधायक ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना और जन-जन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के विषय में जागरूक करना है। इस अवसर पर हिमाचल बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सीडी बंसल, जय सिंह ठाकुर, मनोज भारद्वाज, बागवानी विभाग की उप निदेशक शिवाली ठाकुर, जिला समन्वयक देवेंद्र अत्री, वरिष्ठ चिकित्सक पशुपालन विभाग देवराज शर्मा, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच उपस्थित रहे।

ग्याणा और सेर जेरी में पार्किंग निर्माण के लिए दिए 10-10 लाख रुपये
विधायक ने इस अवसर पर ग्याणा और सेर जेरी में पार्किंग निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 3 गांव को 5-5 सोलर लाइट और महिला मंडल मलोगड़ा और ग्याणा को 21-21 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने ग्याणा में इसी वर्ष व्यायामशाला निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने गांव मलोगड़ा में स्नानागार निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए ट्रांसफार्मर के स्तरोनयन का कार्य आरंभ हो गया है। उन्होंने अन्य विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

ग्राम पंचायत ग्याणा में विकास कार्याें का उद्घाटन करते हुए विधायक संजय अवस्थी। स्रोत: आईपीआर।

ग्राम पंचायत ग्याणा में विकास कार्याें का उद्घाटन करते हुए विधायक संजय अवस्थी। स्रोत: आईपीआर।- फोटो : रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed