{"_id":"60f862dc8ebc3e6a5a5206e5","slug":"sc-morcha-national-president-hails-modi-government-efforts-for-the-community-solan-news-sml377644271","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को दिया पूरा सम्मान : लाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को दिया पूरा सम्मान : लाल सिंह
विज्ञापन
कसौली में राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह संबोधित करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(सोलन)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह ने पूर्व सरकारों को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की अभी तक किसी भी सरकार में एससी जाति से इतने मंत्री नहीं बनाए जितने मोदी सरकार में बनाए हैं।
कसौली में प्रेस वार्ता कर उन्होंने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी भी दी। लाल सिंह कसौली में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वह मोदी सरकार के आभारी हैं जिन्होंने पहली बार 11 महिलाओं को मंत्री बनाया।
12 एससी मंत्री और 28 पिछड़े वर्ग के मंत्री और राज्यपाल भी एससी वर्ग से बने हैं। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने बावा भीमराव आंबेडकर के नाम से कोई भी राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया जबकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने उनको पूरा सम्मान दिया है। भीम एप भी बनाया।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए साढे़ आठ करोड़ गैस कनेक्शन, 10 करोड़ शौचालय जिसमें से तीन करोड़ शौचालय एससी जाति के बने हैं। इस मौके एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, पूर्व संसद सदस्य और एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश एससी मोर्चा के प्रभारी राम सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नितेन कुमार, एपीएमएसी के चेयरमैन संजीव कश्यप, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, कोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान जोगिंद्र शर्मा और दीपक शर्मा मौजूद रहे।