फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Savitribai Phule's struggles gave daughters the right to education.

Solan News: सावित्रीबाई फुले के संघर्षों से मिला बेटियों को शिक्षा का अधिकार

Sun, 04 Jan 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's struggles gave daughters the right to education.
दून की नालका पंचायत के अमरोहा में सावित्री बाई फुले के जन्म दिन पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए म
अमरोहा में मनाया गया 195वां जन्मदिवस, बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा क्रांति के योगदान को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की नालका पंचायत के अमरोहा गांव में शनिवार को देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सम्राट अशोक क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह नायर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह नायर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था। उनके पति ज्योतिबा फुले ने पहले उन्हें शिक्षित किया और फिर उन्होंने देश की पहली बालिका पाठशाला खोलकर बड़ी क्रांति की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां अगर जज, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर पहुंच रही हैं, तो इसके पीछे सावित्रीबाई फुले का कड़ा संघर्ष है। वे ही असल मायनों में शिक्षा की सच्ची देवी हैं। सम्राट अशोक क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि क्लब हर वर्ष माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस मनाता है ताकि युवा पीढ़ी उनके संघर्षों से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने पढ़ो, लिखो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो का जोरदार नारा लगाकर महिला शिक्षा आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, नागेंद्र जैस्वाल, राधा कृष्ण, रंजीत सिंह, फौजी सोनू उर्फ सोनू दड़ोच, अरविंद मौर्य, बिमलेश मौर्या, राम नारायण मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed