Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Satsang Beas Samagam will be held in Solan on 13th and 14th June.

Solan News: सोलन में 13 व 14 जून को होगा सत्संग ब्यास समागम

Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Satsang Beas Samagam will be held in Solan on 13th and 14th June.
सत्संग ब्यास समागम के आयोजन के संबंध में जिले के पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त सोलन म
उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) के 13 व 14 जून को सोलन में आयोजित होने वाले सत्संग ब्यास समागम आयोजन के संबंध में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समूचे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस अवधि में चिकित्सा सुविधा के दृष्टिगत दो पैरा मेडिकल कर्मियों के साथ एक एंबुलेंस की तैनाती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाओं और उपकरणों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल में 3-4 बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को कानून और व्यवस्था की स्थिति यथावत बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने विद्युत बोर्ड को सत्संग के दौरान नियमित बिजली और जलशक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत 13 से 14 जून तक बड़ोग से होकर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने और सोलन बाईपास, राजगढ़ मार्ग, राधा स्वामी सत्संग परिसर सहित अन्य उपलब्ध स्थानों पर भारी वाहनों तथा बसों की पार्किंग व्यवस्था बनाने तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिस मैदान में उचित प्रबंधन करने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सत्संग समागम के दौरान यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य आवश्यकताओं सहित सीवरेज और अग्निश्मन सेवा व आपदा प्रबंधन व्यवस्था के अतिरिक्त अन्य विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। बैठक में इस अवधि में मल निकासी व्यवस्था सहित सत्संग क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक अशोक चौहान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के क्षेत्रीय सचिव परमजीत सिंह सूदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed