{"_id":"674c634c01302b4f8d0d94e8","slug":"saryanj-man-dies-in-road-accident-solan-news-c-176-1-ssml1040-133235-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सड़क हादसे में सरयांज के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सड़क हादसे में सरयांज के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
मज्याट के पास हादसा, खाई में गिरी कार
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की-कुनिहार सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार देर रात मज्याट के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात स्थानीय निवासी बली राम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि अर्की-कुनिहार सड़क पर मज्याट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है। इसमें कार चालक धनी राम पुत्र प्रेम लाल निवासी गांव पंबड (सरयांज) गंभीर घायल हो गया है। उसे स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।