फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanitory workers protest craete trouble for city dwellers in Solan

सफाई कर्मियों के प्रदर्शन से घंटों जाम, बदबू से लोग दिखे बेहाल

Fri, 16 Oct 2020 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद के सफाई कर्मियों के धरने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहनों की आवाजाही रुकने से लोग अपने आवश्यक कार्य भी नहीं कर पाए। सड़क पर बिखरे कूड़े के ढेरों से संक्रमण फैलने का अंदेशा बना रहा। लोग डीसी चौक पर मुंह पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद होने से अधिकतर लोगों को वापस जाने या फिर बाईपास से होकर जाने को मजबूर होना पड़ गया। देखते ही देखते भारी कूड़ा उठाने को लेकर भी दोनों पक्षों में आपस मेें ठनी रही। इससे लोगों और वाहन चालकों को कूड़े के ढेर और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शाम तक कूड़े के ढेर पुराने उपायुक्त चौक पर लगे रहे।
विज्ञापन

लावारिस कुत्ते भी कूड़े के ढेर में खाने की तलाश में बैठे रहे। इससे कूड़ा बिखरता रहा। मालरोड, राजगढ़ मार्ग और सपरून तक लंबा जाम लगा रहा। आपात समय में मरीजों को उपचार के लिए लेकर जा रही एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर थाने में दोनों गुटों को बुलाया गया था लेकिन रसूखदार व्यक्ति सामने नहीं आया। हालांकि, लिया गया माफीनामा सफाई कर्मचारियों के सामने वाल्मीकि वर्ग सुधार समिति के प्रधान प्रेम चंद मट्टू ने पड़ा। वहीं माफीनामे में सड़क पर फैली गंदगी को उठाने की जिम्मेदारी भी रसूखदार व्यक्ति ने ली। देर शाम तक दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी और कूड़ा नहीं उठाया जा सका था। वाहनों की आवाजाही कड़े ढेरों पर से जारी रही। इस बीच गंदगी के चलते बाइक सवार भी चौक पर गिरते-पड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed