{"_id":"69e66f353de62db93f0dc129","slug":"sanitation-workers-in-parwanoo-stage-a-protest-halting-work-over-their-demands-solan-news-c-176-1-ssml1040-167705-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, मांगों को लेकर ठप किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, मांगों को लेकर ठप किया काम
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते परवाणू नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। स्रोत : सीटू
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, कहा, 33 कर्मचारियों पर बढ़ाया काम का बोझ
वेतन वृद्धि और मांगों को लेकर नगर परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को काम बंद कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपनी मांगों पर अड़े सफाई कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सोमवार सुबह सभी सफाई कर्मचारी रेहड़ी मार्केट में एकत्रित हुए और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद ग्राउंड पहुंचे। कर्मचारियों का मुख्य विरोध वेतन वृद्धि, अलग-अलग कचरा एकत्रित करने के नए निर्देशों और कार्य के बढ़ते बोझ को लेकर है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके हितों की अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पहले नगर परिषद में 42 कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटाकर मात्र 33 कर दी गई है। संख्या कम होने के बावजूद उन पर पहले से अधिक कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उनकी सेहत और कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है।
सीटू के नेतृत्व में हुई वार्ता रही बेनतीजा
धरने के बाद सीटू नेता ओम दत्त शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिला। काफी देर तक चली चर्चा के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। ओम दत्त शर्मा ने बताया कि मंगलवार को औपचारिक रूप से मांग पत्र सौंपा जाएगा और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
जायज मांगों का किया जाएगा समाधान
नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कर्मचारियों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा सरकार के तय मानकों के अनुसार ही कूड़ा अलग-अलग करने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार के कामकाज की नियमित निगरानी की जा रही है। नए अनुबंध के तहत अगले माह सभी कर्मचारियों को नए आई-कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाएगा।