{"_id":"6220fda7d0981009887001d7","slug":"sanitation-workers-go-on-strike-after-verbal-conflict-with-supervisor-in-solan-mc-solan-news-sml4013485179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में पर्यवेक्षक से बहस के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, शहर में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पर्यवेक्षक से बहस के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, शहर में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और पर्यवेक्षक के बीच बहस के बाद वीरवार को सफाई कर्मियों ने निगम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने सुबह सात बजे से एकजुट होकर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसके चलते शहर से कूड़ा नहीं उठाया जा सका और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। हालांकि नगर निगम ने हालात खराब होता देख कुछ कर्मियों को वार्डों में रवाना कर दिया। हालांकि पर्यवेक्षक को हटाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मी प्रदर्शन करते रहे।
मामले को तूल पकड़ता और शहर की सफाई व्यवस्था देख नगर निगम आयुक्त ने दोनों पक्षों की आपात बैठक बुलाई। इसमें दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। हालांकि इसके बाद कर्मचारी अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम नगर निगम कार्यालय में सफाई पर्यवेक्षक और सफाई कर्मी में किसी बात पर बहस हो गई। हालात बिगड़ने के बाद सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर पर्यवेक्षक के खिलाफ वीरवार को कार्यालय में धरना दिया और काम बंद कर दिया। इस बीच शहर के मालरोड समेत कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे रहे।
उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वीरवार को सफाई कर्मचारियों के बीच हुई बहस को लेकर दोनों पक्षों के साथ बैठक की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही नगर निगम सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता करवा दिया गया है।