फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanitation workers are not getting minimum wage in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन

Tue, 28 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 28 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने श्रम अधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के सफाई ठेकेदार की ओर से सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन न देने पर रोष जताया है। मजदूरों ने इस बारे में श्रम अधिकारी और एसडीएम नालागढ़ को भी शिकायती पत्र सौंपा है।
नालागढ़ नगर परिषद में सफाई कार्य के लिए ठेकेदार के माध्यम से सफाईकर्मी रखे हैं, सरकारी की ओर से ठेके पर नियुक्त अकुशल कर्मचारियों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी 350 रुपये तय की गई है, जोकि 10500 रुपये प्रति माह बनती है। परंतु ठेकेदार उन्हें केवल 8000 से 9000 रुपये मासिक वेतन के रूप में दे रहा है। इसके अतिरिक्त माह में 30 से 31 दिन लगातार सफाई का कार्य लिया जाता है और कोई छुट्टी भी नहीं दी जाती। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अधिकारी से इस संबंध में मौखिक रूप से कई बार शिकायत की है, परंतु उसका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी रिंकू, विजय कुमार, छिंदा, सुरेंद्र पाल, सीमा, पम्मी कुमार व अज्याब ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के उल्लंघन के लिए न केवल नगर परिषद के ठेकेदार, अपितु नगर परिषद नालागढ़ भी जिम्मेदार है। कानून के तहत नगर परिषद नालागढ़ प्रमुख नियोक्ता है और ठेकेदार की ओर से की गई किसी भी उल्लंघना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्हें सफाई कर्मचारियों का पत्र मिला है। जिस पर उन्होंने श्रम निरीक्षण को जांच के आदेश दिए हैं। पहले न्यूनतम वेतन कम था लेकिन बीच में सरकार ने उसे बढ़ा दिया, ठेकेदार ने ठेका पुराने रेट से लिया होता है। ऐसे में इसकी भरपाई के लिए ठेकेदार को अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा। ठेकेदार इन कर्मचारियों को एरियर के रूप में भुगतान देगा। लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed