{"_id":"69a0855d7fba39e10e08649b","slug":"sania-and-karan-won-the-javelin-throw-while-pooja-and-naresh-won-the-high-jump-solan-news-c-176-1-ssml1042-164066-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जैवलिन थ्रो में सानिया व करण, हाई जंप में पूजा व नरेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जैवलिन थ्रो में सानिया व करण, हाई जंप में पूजा व नरेश ने मारी बाजी
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रध्यापकों के साथ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
शॉटपुट, 400 मीटर दौड़, ट्रिपल जंप समेत अन्य प्रतियोगिताएं करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाई जंप, शॉट पुट, लंबी कूद तथा जैवलिन थ्रो स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में सानिया ने प्रथम, रीता ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पुरुष वर्ग में करण ने प्रथम, मयंक ने दूसरा और सारांश तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा शॉट पुट महिला वर्ग में सानिया प्रथम, रीता द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, ऋषभ द्वितीय, हरीश तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप महिला वर्ग में पूजा प्रथम, श्रुति द्वितीय, सानिया तृतीय व पुरुष वर्ग में नरेश प्रथम, चिराग द्वितीय, करण तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, लंबी कूद पुरुष वर्ग में नरेश प्रथम, करण द्वितीय, चिराग तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सानिया और पुरुष वर्ग में नरेश को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. सुनीता गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नशे से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही नशे का व्यापार करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने के लिए भी कहा ताकि प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर खेल प्रभारी डॉ. सतीश नेगी, खेल विशेषज्ञ केके शर्मा समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।