फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   medicines manufactured across the country including Himachal Pradesh failed, stock recalled from the market.

Drug Alert: हिमाचल प्रदेश सहित देश में बनीं 48 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से स्टॉक वापस मंगवाया

Fri, 22 Sep 2023 01:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Updated Fri, 22 Sep 2023 01:43 PM IST
सार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने सितंबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई हैं। हिमाचल में किडनी, रक्तचाप, संक्रमण, एलर्जी, निमोनिया, जलन व सीने में दर्द की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन
medicines manufactured across the country including Himachal Pradesh failed, stock recalled from the market.
दवाओं के सैंपल फेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बनीं 11 दवाओं समेत देशभर की 48 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने सितंबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई हैं। हिमाचल में किडनी, रक्तचाप, संक्रमण, एलर्जी, निमोनिया, जलन व सीने में दर्द की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें ऊना जिले की एक, सिरमौर के तीन व सोलन जिले में बनी सात दवाएं सही नहीं पाई गई। नालागढ़ की एक ही कंपनी से दो सैंपल फेल हुए हैं। अगस्त माह में देशभर में 1166 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें 1118 सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं, जबकि 48 सैंपल फेल हो गए हैं। उधर, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए हैं। स्टॉक बाजार से वापस लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed