फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   samples failed in solan

Solan News: नालागढ़ की नामी डेयरी उद्योग का दहीं का सैंपल सब स्टैंडर्ड

Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कसौली में भरे पनीर, खुला बेसन और सरसों तेल के सैंपल भी फेल
विज्ञापन

अब तक पनीर के सात सहित अन्य मिठाइयों के 10 सैंपल हो चुके हैं फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं अब खाद्य सुरक्षा विभाग के पास कई और सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई हैं। इनमें से नालागढ़ क्षेत्र की एक नामी डेयरी उद्योग की पैक्ड दहीं का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाया गया है। इसके अलावा तीन और खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं। विभाग की ओर से सभी संबंधित कारोबारियों को सैंपलों की रिपोर्ट आने पर नोटिस जारी कर दिया गया है।
नालागढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले माह सैंपल एकत्र किए गए थे। सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद दहीं मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसके अलावा कसौली से भरा गया एक पनीर का सैंपल भी फेल पाया गया है। जगजीतनगर से लिया गया एक बेसन का सैंपल मिस ब्रांडिड पाया गया है। बेसन की पैकिंग में उत्पाद से संबंधित जानकारियां गलत लिखी गई थीं। इसके अलावा एक तेल का सैंपल भी फेल पाया गया है। पिछले करीब 20 दिनों में विभाग के पास आई रिपोर्ट में करीब 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल मिले हैं। इनमें से पनीर के ही सात सैंपल फेल पाए गए हैं। पनीर के सैंपल में फैट जरूरत से काफी अधिक पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सभी कारोबारियों को एक माह के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। इसके बाद संबंधित रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेशों के अनुसार संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को भी विभाग की ओर से फूड टेस्टिंग वैन से धर्मपुर के पास स्थित जाबली में 32 खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच की गई थी। जांच के दौरान तीन होटलों में तेल के सैंपल फेल पाए गए। विभाग की ओर से मौके पर ही तीनों होटलों से करीब 30 लीटर तेल को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी
सैंपलों की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्हें जल्द जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस के तहत कारोबारी एक माह में दोबारा सैंपलों की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर जिलेभर से सैंपल भरे जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में सैंपलों की जांच को भी तेज कर दिया गया है। -वरिंद्रा चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed