फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rupees 2 crores announced for Solan municipal coroparotion by CM Jairam Thakur

नगर निगम के लिए और दो करोड़ की सौगात दे गए सीएम

Sun, 07 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के अपने एक दिवसीय तूफानी दौरे में सोलन विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ 13 लाख की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। सोलन नगर निगम को बजट के एक करोड़ के अलावा दो करोड़ की अतिरिक्त राशि देने का भी एलान किया। उन्होंने शहर में प्रस्तावित तीन पार्किंगों के लिए दो करोड़ अलग से देने की घोषणा भी की। नगर निगम सोलन भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें रखीं तो जयराम ने इन्हें मंजूर किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पुराने बस अड्डे में प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय पार्किंग के लिए 70 लाख रुपये मंजूर किए। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए जमीन हस्तांतरण को लेकर सेना से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन शामती बाईपास का काम पूरा कर 30 जून से पहले उद्घाटन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से विकास कर रहे सोलन शहर की जनसंख्या बढ़ने से इसकी जरूरतें भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद शहर के विकास के लिए सभी जरूरी काम किए जाएंगे। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए बजट जारी किया जाएगा। जौणाजी को शिमला बाईपास से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इंडोर स्टेडियम का काम जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सोलन और कंडाघाटन में तैनात होंगे अतिरिक्त डॉक्टर
मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल सोलन में पांच अतिरिक्त डॉक्टरों समेत 10 पैरा मेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत करने को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यहां जल्द डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कंडाघाट अस्पताल में चिकित्सकों के दो अतिरिक्त पदों को स्वीकृत करने पर भी हामी भरी। सीएम ने कहा कि यहां निर्माणाधीन अस्पताल के काम में तेजी लाई जाएगी और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, नगर निगम प्रभारी और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कश्यप, डॉ. राजेश कश्यप, पवन गुप्ता, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रत्न सिंह पाल, पायल वैद्य, डॉ. डेजी ठाकुर, परमजीत पम्मी, मदन ठाकुर, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed