फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   RTO to have its own building in Peersthan, construction to be done at a cost of Rs 10.13 crore

Solan News: पीरस्थान में बनेगा आरटीओ का अपना भवन, 10.13 करोड़ से होगा निर्माण

Tue, 20 Jan 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
RTO to have its own building in Peersthan, construction to be done at a cost of Rs 10.13 crore
नालागढ़ के पीर स्थान  पर आरटीओ भवन के लिए जमीन की जा रही समतल- संवाद।
सरकार ने 9 बीघा भूमि विभाग के नाम की, वर्ष के अंदर काम पूरा करने काम रखा लक्ष्य
विज्ञापन

इससे पहले शिमला के चक्कर काटते थे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पीरस्थान क्षेत्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का अपना भवन बनने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने करीब 9 बीघा भूमि विभाग के नाम कर दी है। लंबे समय से उद्योग विभाग के भवन में चल रहे आरटीओ कार्यालय को अब स्थायी ठिकाना मिलेगा। भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक नालागढ़ आरटीओ कार्यालय के पास अपना भवन नहीं था। पिछले करीब एक दशक से कार्यालय उद्योग विभाग की बिल्डिंग से संचालित हो रहा था। भूमि मिलने के बाद फिलहाल साइट को समतल करने का कार्य चल रहा है। प्रस्तावित भवन में कार्यालय के साथ आवासीय सुविधा और वाहन यार्ड की व्यवस्था भी होगी। यार्ड बनने से विभाग की ओर से सीज किए गए वाहनों को यहीं पर खड़ा किया जा सकेगा। अभी तक ऐसे वाहनों को पुलिस थानों या एचआरटीसी की वर्कशॉप में रखना पड़ता था, जिससे परेशानी होती थी। यार्ड की सुविधा मिलने से यह समस्या दूर होगी। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीबीएन क्षेत्र को आरटीओ कार्यालय की सौगात दी थी। इससे पहले वाहन चालकों को ट्रक व अन्य वाहनों से जुड़े कार्यों के लिए सोलन और शिमला के चक्कर काटने पड़ते थे। अब आरटीओ को अपना भवन मिलने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कोट
आरटीओ भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 10.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के लिए सरकार ने 9 बीघा भूमि विभाग को उपलब्ध कराई है। एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक आरटीओ कार्यालय उद्योग विभाग की बिल्डिंग में किराये पर चल रहा था।
विज्ञापन

विपिन गुप्ता,आरटीओ,नालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed