{"_id":"588e248a4f1c1b8a17e80026","slug":"rto-office-open-in-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा और रत्योड़ में बनेंगे पुल, नालागढ़ में खुलेगा आरटीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा और रत्योड़ में बनेंगे पुल, नालागढ़ में खुलेगा आरटीओ कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजपुरा से उपरली ढांग और बोधला से रतयोड़ पुलों का निर्माण करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण बीबीएनडीए के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
वहीं नालागढ़ में आरटीओ कार्यालय खोलने की मांग पर भी हामी भरी। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हर क्षेत्र का समान विकास करवाया है और कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा है।
विज्ञापन
वह रविवार को पंजाब के भरतगढ़ में रवाना होने से पहले धाना में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र को विश्व स्तरीय औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है और आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए यहां पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजपुरा से ढांग और बोधाला से रत्योड़ तक करीब 50 गांवों के लिए कोई स्थायी पुल नहीं है। दो लोहे के छोटे पुल बने हुए हैं। यह खस्ताहालत में है। पुल न होने की वजह से बरसात के समय में लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों को पैदल जान जोखिम में रखकर राजपुरा-ढांग और रत्योड़ खड्ड को पार करना पड़ता है। लोग इस पुल के निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण से सैकड़ों की आबादी को लाभ मिलेगा।
सीएम के नालागढ़ में आरटीओ कार्यालय खोलने की घोषणा से ट्रांसपोर्टरों को भारी फायदा मिलेगा। ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक ऑपरेटर लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। लेकिन अब जाकर मांग पूरी हुई है।
नालागढ़ बद्दी में अधिकतर लोगों का मुख्य व्यवसाय ट्रासपोर्ट है। क्षेत्र में करीब 15 हजार वाहन हैं और जिले में करीब 70 प्रतिशत ट्रासपोर्ट व्हीकल बीबीएन में है, यहां के लोगो को नेशनल परमिट बनाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।