फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rotary Royal Solan organized electrotherapy camp

Solan News: रोटरी रॉयल सोलन ने लगाया इलेक्ट्रोथैरेपी शिविर

Tue, 22 Apr 2025 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। रोटरी रॉयल सोलन की ओर से इलेक्ट्रोथैरेपी शिविर का आयोजन केयर एंड शेयर सपरून में किया गया। शिविर में काइरोप्रैक्टिक, इलेक्ट्रोथैरेपी के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा, ताकि मरीजाें काे राहत मिल सके। रोटरी रॉयल के को-चेयरमैन अरुण त्रेहन ने बताया कि यह पांच दिवसीय शिविर केयर एंड शेयर गुरुद्वारा सपरून सोलन के समीप लगाया जा रहा है। इसमें निशुल्क काइरोप्रैक्टिक, इलेक्ट्रोथैरेपी से उपचार किया जाएगा। शिविर सुबह 11:00 से 1:00 बजे और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक तक लगाया जाएगा। इसमें गंगानगर से फिजियोथैरेपिस्ट भूपिंदर चौधरी व उनकी टीम ने लोगों का इलाज कर रही है। यह एक विशुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति है। इसमें बिना किसी दवा के इलाज किया जाता है और इस पद्धति के नियमित रूप से करने से बीमारी को जड़ से ही समाप्त किया जा सकता है। फिजियोथैरेपिस्ट दीपक ने बताया कि आज की इस व्यस्ततम जिंदगी में हर व्यक्ति शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त है और वह अपने उपचार के प्रति लापरवाही बरत रहा है। यह एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से मरीज अपने घर पर भी उपचार कर सकता है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। शिविर में रोटरी रॉयल से सचिव मनीष तोमर, असिस्टेंट गवर्नर अनिल चौहान, जितेंद्र भल्ला, रामन शर्मा, मनोज कोहली, देश मित्तर, वरुण अत्री, नंद लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed