फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Roshni made the most delicious food, Deeksha applied the best mehndi.

Solan News: रोशनी ने बनाया सबसे स्वादिष्ट खाना, दीक्षा ने लगाई सर्वश्रेष्ठ मेहंदी

Sun, 01 Feb 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Roshni made the most delicious food, Deeksha applied the best mehndi.
कुनिहार में नई चेतना कार्यक्रम के दौरान नाटी प्रस्तुत करती हुई। संवाद
छात्र स्कूल कुनिहार में नई चेतना कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं को सशक्त बनाने पर भी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। खंड विकास कार्यालय कुनिहार की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में नई चेतना कार्यक्रम के तहत खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित खान-पान प्रतियोगिता में रोशनी भारद्वाज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि संतोष शर्मा दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता दीक्षा प्रथम, निशा दूसरे और अंजनी तीसरे स्थान पर रहीं।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना को मजबूत करना, महिलाओं को सशक्त बनाना, नशा उन्मूलन के प्रति जनमानस को जागरूक करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गॉड मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने की। कार्यक्रम में खंड की विभिन्न पंचायतों से महिला मंडलों की सदस्याएं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, युवक मंडलों के सदस्य और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेष पहचान बनी। खंड विकास अधिकारी कहा कि नई चेतना कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और व्यावहारिक बदलाव लाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग रहने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा की रोकथाम, लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। हरि ओम सीएलएफ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लैंगिक समानता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समाज को समान अधिकारों का संदेश दिया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। निशा पाल ने कविता पाठ किया, जबकि नीमा व शिवा (सीएलएफ बलेरा) ने अपनी सफलता की कहानी साझा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। नीमा ने प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed