{"_id":"66c1e457ab243d47ac0d3c1f","slug":"road-repaired-in-sanwara-after-one-year-both-lanes-smooth-solan-news-c-176-1-ssml1042-126886-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा में एक वर्ष बाद हुई सड़क की मरम्मत, दोनों लेन सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा में एक वर्ष बाद हुई सड़क की मरम्मत, दोनों लेन सुचारु
Sun, 18 Aug 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
बीते वर्ष धंस गई थी सड़क, पहाड़ी वाली साइड से चला था यातायात
टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पैच पर आ रही थी ज्यादा दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा में एक वर्ष बाद सड़क की मरम्मत हुई। इसके बाद यहां पर दोनों लेन सुचारु हो गई है। पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा देखते हुए कंपनी ने कार्य कर लेन को बहाल कर दिया है। अब वाहन चालकों को सनवारा टोल प्लाजा से 200 मीटर पैच पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी तक यहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। वहीं, पहाड़ी पर भी बड़े-बड़े पत्थर आफत बने हुए हैं। यह पत्थर कब सड़क पर आ जाएं इसका कुछ पता नहीं है। ऐसे में लेन बंद होने की आशंका भी थी। लेकिन अब कंपनी की ओर से दूसरी लेन को सुचारु कर दिया है। धंसी हुई सड़क पर बेसमेंट से एक वर्ष में डंगा लगाकर सड़क को ठीक किया गया है।
गौर रहे कि हाईवे पर बीते वर्ष बरसात में सनवारा टोल प्लाजा से थोड़ा आगे एएए होटल और डिंपल ढाबा के समीप सड़क धंस गई थी। इस कारण एक वर्ष से सड़क पर एक ही लेन से आवाजाही हो रही थी। कंपनी की ओर से कई बार यहां काम शुरू करने का प्रयास किया। लेकिन कोई न कोई समस्या के कारण काम फिर ठप हो जाता। वहीं अब ट्रक ले-बाय के नजदीक पिछले एक वर्ष से लगभग 150 फीट सड़क के भाग पर वनवे ट्रैफिक चल रहा है। जबकि पट्टामोड़ में भी फ्लाईओवर निर्माण और भूस्खलन के कारण वनवे ट्रैफिक चल रहा है। उधर, ग्रील कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज ने कहा कि प्रयास रहेगा कि टीटीआर से सोलन तक दोनों ओर सड़क को बहाल करें। इसे लेकर काम तेजी से चला हुआ है।