फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road jam, hotel full, tourism sector buzzing

Solan News: सड़क जाम, होटल फुल, पर्यटन क्षेत्र हुए गुलजार

Sun, 18 Jun 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 18 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road jam, hotel full, tourism sector buzzing
धर्मपुर के सनावार गांव के पास फंसी निजी बस व टुरिस्ट बस। संवाद
वीकेंड पर प्रवेशद्वार में फिर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

कसौली, चायल समेत जिला मुख्यालय के होटल सौ फीसदी पैक
कालका-शिमला एनएच, गढ़खल में लगता रहा लंबा जाम, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वीकेंड को लेकर हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू में फिर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली हैं। यहां पर करीब देर शाम तक दो किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब एक घंटे का समय लगा है। हिमाचल प्रवेश शुल्क काटने के लिए मैनुअल कार्य होने के कारण जाम की समस्या बन रही है। वहीं एक किलोमीटर लंबी सड़क पर पैच पर एक तरफा आवाजाही के कारण भी लोग परेशान हो रहे हैं।
ऐसे में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। साथ ही वीकेंड चलते वाहनों की आवाजाही भी अधिक हो गई है। कसौली और चायल के होटल सौ फीसदी पैक है। इस बीच कसौली के गढ़खल में लंबे जाम से स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। इस बीच एक पर्यटक वोल्वो बस भी सनावर के पास फंस गई। इस बीच करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। शनिवार शाम 8:00 बजे से रविवार 6:00 बजे तक करीब -------वाहनों की सनवारा टोल प्लाजा से आवाजाही हुई है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते वाहनों कुछ अधिक हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट
कसौली भी हुआ पैक
गढख़ल से कसौली सड़क पर भी वाहनों की दिनभर कतारें लगी रही। पर्यटकों और लोगों को आधा किलोमीटर का सफर तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा है। इस कारण कई बसों के रूट भी फेल हुए। अवकाश होने से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र कसौली, शिमला, चायल व अन्य जगहों पर पर्यटक घूमने के लिए निकल पड़े हैं। हजारों की तादाद में पर्यटकों के आने से होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारी काफी खुश हैं।

धर्मपुर के सनावार गांव के पास फंसी निजी बस व टुरिस्ट बस। संवाद

धर्मपुर के सनावार गांव के पास फंसी निजी बस व टुरिस्ट बस। संवाद

धर्मपुर के सनावार गांव के पास फंसी निजी बस व टुरिस्ट बस। संवाद

धर्मपुर के सनावार गांव के पास फंसी निजी बस व टुरिस्ट बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed