फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   road in bad condition

Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क बारिश के बाद बनी दलदल, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने मेटलिंग के नाम पर मिट्टी बिछाकर झाड़ लिया पल्ला
विज्ञापन

जगह-जगह पानी खड़ा होने से पूरी सड़क में फैला कीचड़

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-सुबाथू सड़क बारिश के बाद दलदल बनती जा रही है। ऐसे में वाहन चलाना तो दूर लोगों के लिए सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया हैै। सड़क पर पड़े गड्ढाें में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर समय यहां गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों और बच्चों के लिए अपने गंतव्यों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के गड्ढों मे मेटलिंग के नाम पर मिट्टी बिछाकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। उसी मिट्टी ने बारिश होते ही कीचड़ का रूप ले लिया है। जगह-जगह पर पानी खड़ा होने के कारण पूरी सड़क पर कीचड़ फैल गया है। स्थानीय लोग कई माह से इस सड़क को ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने विभाग पर आरोप भी लगाया है कि मंत्रियों के आने पर यहां सड़क को ठीक करने की औपचारिकता पूरी कर दी जाती हैं। वहीं यदि आम जन मांग करे तो काम ही नहीं होता है। इस सड़क को ठीक करवाने के लिए लोगों ने धरने भी दिए हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई लाभ नहीं हो रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को ठीक करने के लिए फंड की डिमांड भेजी है, लेकिन इसकी मंजूरी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से सड़क को ठीक करने के लिए करीब 28 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। जैसे ही विभाग के पास पैसा पहुंचेगा, तुरंत युद्धस्तर पर काम शुरू किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि लोगों को जल्द राहत मिल सके। बारिश के समय में यदि सड़क पर टारिंग का काम किया गया, तो वह कुछ ही समय में खराब हो सकती है। -रवि कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed