फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road improvement work halted in Solan due to rain.

Solan News: सोलन में बारिश के कारण रुका सड़कों के सुधारीकरण का काम

Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत 90 किलोमीटर सड़कों का था लक्ष्य, 75 किलोमीटर पर पूरा हो चुका है टारिंग कार्य
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के लोगों को खस्ताहाल सड़कों से करनी पड़ रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मानसून की बारिश शुरू होने के बाद सोलन मंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के सुधारीकरण का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को रोजाना खस्ताहाल सड़कों से ही आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग को सोलन मंडल में पीएमजीएसवाई के तहत कुल 90 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को ठीक करने का लक्ष्य मिला था।
इसमें से विभाग ने बारिश शुरू होने से पहले 75 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग और मरम्मत का काम पूरा कर लिया था, लेकिन बाकी 15 किलोमीटर सड़क को पक्का करने का काम बीच में ही रुक गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़कों पर मेटलिंग या टारिंग की जाए, तो पानी के कारण वह कुछ ही हफ्तों में उखड़ जाती है। इससे सरकारी पैसे की बर्बादी होती है और ग्रामीणों को भी इसका लंबे समय तक फायदा नहीं मिल पाता। इसी वजह से मौसम साफ होने तक काम को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

16 नई सड़कों की भेजी गई मांग
लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोलन मंडल में 16 नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। केंद्र से मंजूरी और बजट मिलते ही इन सड़कों पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारिश के मौसम में टारिंग करने से सड़क बहुत जल्द खराब हो जाती है, जिससे विभाग को नुकसान होता है और समस्या का स्थायी समाधान भी नहीं निकलता। जैसे ही मौसम साफ होगा, शेष 15 किलोमीटर सड़क का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा।
रवि कपूर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed