{"_id":"601983828ebc3e36e3000d86","slug":"road-accident-one-dead-two-injuried-baddi-solan-news-sml3596373194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घटना मल्लपुर के समीप बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बेटे के इलाज चल रहा है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मानपुरा निवासी प्रीतम दास अपने बेटे माहिर व पत्नी मीना देवी के साथ बाइक पर सवार हो कर पिंजौर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मल्लपुर पुल के समीप पहुंचे तो एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। टक्कर लगने से तीनों नीचे गिर गए। जिससे बेटे को चोटें आईं लेकिन पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की तलाश जारी है।