फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water arrived in the wards at midnight; water crisis in several areas.

Solan News: वार्डों में रात 12 बजे आया पानी, कई जगह जल संकट

Thu, 29 Oct 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच ने 79.50 लाख लीटर की सप्लाई, गिरि में फॉल्ट से आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। वार्डों में लंबे अंतराल के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से वीरवार को नगर निगम को 79.50 लाख लीटर और बुधवार को 82 लाख लीटर पानी दिया गया। इसके बावजूद कई वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिन वार्डों में आपूर्ति की गई, वहां भी रात 12 बजे के बाद पानी पहुंचा।
पेयजल संकट के बीच जल शक्ति विभाग और नगर निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जल शक्ति विभाग का कहना है कि निगम को पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार, 20 से 26 अक्तूबर तक गिरि पेयजल योजना की मोटरें खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित रही थी, लेकिन इसके बाद से निगम को पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। वहीं, नगर निगम शहर में पेयजल किल्लत के लिए जल शक्ति विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
विज्ञापन

दोनों विभागों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पानी की जरूरत पूरी करने के लिए लोग टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारों रुपये के पानी के बिल जमा करवाने के बावजूद नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों से जल शक्ति विभाग की ओर से करीब 80 लाख लीटर पानी प्रतिदिन छोड़ा गया है। वार्डों में पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed