{"_id":"6a2b01deeb2940b0610133a4","slug":"retired-electricity-department-employees-demand-payment-of-arrears-and-medical-bills-solan-news-c-176-1-sln1003-171387-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों ने उठाई एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों ने उठाई एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग
विज्ञापन
दाड़लाघाट में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक में उ
दाड़लाघाट-नम्होल यूनिट की बैठक में सदस्याें ने लंबित मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन) प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर विभिन्न मांगों और लंबित मामलों पर चर्चा की। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम केशव ने प्रदेश सरकार से एक जनवरी 2016 से देय एरियर की लंबित राशि को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार को अपने पूर्व आश्वासनों के अनुसार जल्द आदेश जारी करने चाहिए। बैठक में महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में बिजली बोर्ड प्रबंधन से मेडिकल बिलों के भुगतान में तेजी लाने की मांग की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि विद्युत मंडल बिलासपुर में मेडिकल बिलों की अदायगी एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी बनी हुई है।
इसके अलावा बैठक में एचपीएसईबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन एचपीएसईबी लारजी के अधीन कार्यरत रहे कर्मचारी गुरबचन सिंह के पेंशन प्रकरण का मुद्दा भी उठाया गया। एसोसिएशन ने कहा कि वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त होने के बावजूद आज तक उनका पेंशन मामला अंतिम रूप नहीं ले पाया है। बताया गया कि कर्मचारी द्वारा कई बार संबंधित कार्यालय में अपना पक्ष रखने के बावजूद वर्षों से मामले का समाधान नहीं हो पाया है। एसोसिएशन ने सरकार एवं बिजली बोर्ड प्रबंधन से सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।