फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Resolution passed to declare Kaindol panchayat drought hit

कैंडोल पंचायत को सूखाग्रस्त घोषित करने का आग्रह

Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। कैंडोल पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर पंचायत को सूखाग्रस्त घोषित करने की जिला प्रशासन से मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने फसलें सूखने पर उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश न होने से किसानों की फसलें सूखने के कारण किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। लोगों की पूरे साल की कमाई बरसात के सीजन पर ही निर्भर करती है लेकिन बारिश न होने के कारण किसान परेशान है। ग्राम पंचायत कैंडोल में मासिक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान अनिल शर्मा कि अगुवाई में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि ग्राम पंचायत कैंडोल में बारिश न होने से फसलें सूखने की भरपाई का मुआवजा देने के लिए जिलाधीश सोलन को प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश न होने से पंचायत कैंडोल में फसलें सूख गई हैं। मक्की उगने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसानों ने मंहगा बीज लगाया था लेकिन अब बीज के पैसे भी जेब से भरने पड़ेंगे।

अरबी, अदरक और टमाटर की फसलें भी सूख गई हैं। सूखे की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने उपायुक्त सोलन से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत कैंडोल को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों को फसल का सही मुआवजा दिया जाए।
इस बैठक में उपप्रधान बक्शी राम, वार्ड सदस्य अभिषेक, प्रवीण कुमार, चंपा देवी, पुष्पलता और मनजीत कौर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed