फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Regional hospital Solan still waiting for X-ray and Ultrasound machines in Solan

क्षेत्रीय अस्पताल को नहीं मिली सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन

Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल को सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन अब तक नहीं मिल पाई है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में एक्सरे और सीटी स्कैन मशीन सालों से खराब पड़ी है। इसका सीधा असर आम शहरियों और दूरदराज से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा हैं। अस्पताल में कम दाम पर यह सुविधा मिलती है लेकिन निजी क्लीनिकों में हजारों रुपये चुकाकर इलाज करवाना पड़ता है। सोलन शहर के नगर निगम बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से मशीनें लगाने का वादा किया था।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले परिषद से नगर निगम बनने के बाद ठोडो ग्राउंड में आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल को मात्र 15 दिनों के भीतर सीटी स्कैन, एक्सरे मशीन देने की घोषणा की थी। अस्पताल में दोनों मशीनों को बदलने की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थीं। कई निजी कंपनियां अस्पताल में मशीनें लगाने की घोषणा कर चुकी थी। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज आज भी इस सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

एमएस डॉ. एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन सालों से खराब पड़ी हैं। अस्पताल में पदभार संभालने से पहले यहां मशीनों को लगाने की तैयारियां थीं लेकिन अभी यहां दोनों मशीनें वैसी ही हैं। सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन खराब होने से अस्पताल प्रबंधन को लाखों का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed