फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Regarding Maa Shoolini Fair doctors leave canceled

Solan News: मां शूलिनी मेले को लेकर चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द

Sun, 16 Jun 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 16 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
महकमे ने सेक्टर में बांटी व्यवस्था, 10 एंबुलेंस हर समय तैनात
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में दो वार्ड किए रिजर्व, टीम का भी किया गठन
आपातस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कसी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के दौरान आपातस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 21 से 23 जून तक सभी चिकित्सक ऑन ड्यूटी रहेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस के साथ महकमे ने स्वास्थ्य व्यवस्था को तीन सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में लोगों की सुविधा के लिए फर्स्ट एड बूथ और एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ क्षेत्रीय अस्पताल में दो वार्ड रिजर्व रखे गए हैं। जबकि अस्पताल में भी चिकित्सकों की अलग से टीम तैनात की गई है। इसके अलावा 10 एंबुलेंस को टीम के साथ तैनात किया है।
मेले के दौरान किसी को चोट लग जाती है तो लोग फर्स्ट एड की सुविधा बूथ के माध्यम से ले सकते हैं। मां शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी महकमों ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। मेले के दौरान कोई कोताही न हो इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पहला सपरून चौक सेक्टर बनाया है। यहां पर फर्स्ट एड टीम के साथ एंबुलेंस की तैनाती की गई है। जबकि दूसरा सेक्टर ठोडो मैदान रहेगा। जहां पर दो फर्स्ट एड टीम के साथ दो एंबुलेंस तैनात रहेगी। जबकि तीसरा सेक्टर पुराना बस स्टैंड रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट
मेले के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी। इसी के साथ फर्स्ट एड सुविधा के लिए भी प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकरी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed