फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Reach Shimla from Baddi in 25 miniutes Tourism deptt to start heli taxi service next month costing 2.26 crore

बद्दी से 25 मिनट में पहुंचेंगे शिमला, सवा दो करोड़ से बन रहा हेलीपैड

Sun, 16 Jan 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Reach Shimla from Baddi in 25 miniutes Tourism deptt to start heli taxi service next month costing 2.26 crore
बरोटीवाला में पर्यटन विभाग ने तैयार किया हेलीपैड व ओपीएस बिल्डिंग। संवाद - फोटो : SOLAN
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएन से शिमला अब 25 मिनट में पहुंच पाएंगे। क्षेत्र के बरोटीवाला से हेली टैक्सी सेवा अगले महीने शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग का दावा है कि इस माह के अंत तक हेलीपैड के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
इसके बाद ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। ट्रायल पूरा होने पर नियमित सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र को भी सीधा फायदा होगा। इससे उद्यमियों के समय के बचत होगी।
विज्ञापन

वहीं जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। बरोटीवाला में 20 बीघा जमीन पर पर्यटन विभाग ने दो करोड़ 26 लाख की लागत से हैलीपैड तैयार किया है। इसके साथ ही ऑफिस ऑफ पब्लिक सेफ्टी (ओपीएस) भवन का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एंबुलेंस और फायर वाहन पार्किंग सुविधा होगी। सुरक्षा कर्मियों के लिए भी भवन की सुविधा है। इसके साथ टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है जहां से यात्रियों को आने-जाने की सुविधा के अलावा स्कैनिंग रूम बनाया गया है।
दो वाच टावर तैनात किए गए हैं जो सात मीटर ऊंचाई पर हैं। इसमें सुरक्षा कर्मी तैनात होगा। जो हेलीकॉप्टर के आने-जाने से पहले सुरक्षा को लेकर निगरानी करेगा। हेलीपैड बन कर तैयार हो गया है जबकि अन्य कार्य भी लगभग अंतिम चरण में हैं। इस माह के अंत तक बिल्डिंग के कार्य को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
अगले माह पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) कंपनी यहां ट्रायल करेगी। ट्रायल सफल होने के बाद कंपनी की ओर से यहां से रोजाना उड़ानें भरी जाएंगी। बरोटीवाला से शिमला, मनाली, मंडी, रामपुर सीधी हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
बरोटीवाला से शिमला की दूरी 110 किमी है। अभी शिमला जहां साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जाता है तो हेली टैक्सी शुरू होने से केवल आधे घंटे में ही लोग शिमला पहुंच जाएंगे। लोग आपातकाल के लिए इस सेवा का लाभ से सकते हैं। (संवाद)
3600 रुपये होगा चंडीगढ़ से शिमला का किराया
हेली टैक्सी का शिमला से चंडीगढ़ का प्रति व्यक्ति किराया 3600 रुपये होगा। चंडीगढ़ से भुंतर का 6500 रुपये, चंडीगढ़ से गगल का 5700 रुपये, कुल्लू का चार हजार रुपये व धर्मशाला का किराया पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
माह के अंत तक पूरा हो होगा निर्माण कार्य
जिला पर्यटन अधिकारी रति राम ने बताया कि इस माह के अंत तक ओपीएस बिल्डिंग का कार्य पूरा होने के बाद पीएचएल कंपनी इसका ट्रायल लेगी। इसके बाद यहां से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सीधी सेवाएं चालू की जाएंगी। बरोटीवाला के अलावा रामपुर, मनाली और मंडी में हेली टैक्सी शुरू की जाएंगी। बद्दी से शिमला के लिए किराया सरकार जल्द ही निर्धारित करेगी।
पर्यटन की दृष्टि से कारगर कदम : शैलेष
सीआईआई हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन के हिसाब से हेली टैक्सी बहुत कारगर होगी। कनेक्टिविटी के लिए यह बहुत जरूरी था। बद्दी से मनाली सड़क से आठ घंटे के बजाय हेली टैक्सी से मात्र आधा घंटे में पहुंच जाएंगे।
सैलानियों का हिमाचल घूमना होगा आसान : कौशल
दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि हेली टैक्सी शुरू होने से सैलानियों को हिमाचल घूमना सरल हो जाएगा। मैदानी क्षेत्र के लोग घुमावदार सड़कों पर जाते समय उन्हें चक्कर व तबियत खराब होने की भी समस्या होती है लेकिन हेली टैक्सी में ऐसा नहीं होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उद्योगपतियों के लिए समय होगी बचत : संजीव
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि उद्योगपतियों को जरूरी मीटिंग में जाने पर समय की बचत होगी। उद्यमियों और आम लोगों को हिमाचल के किसी भी कोने में जाने के लिए अब आधे घंटे का ही समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed