फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ration will be available at depots through both OTP and face identification options.

Solan News: डिपुओं पर ओटीपी व फेस आईडेंटिफिकेशन दोनों ऑप्शन से मिलेगा राशन

Wed, 25 Feb 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने सभी डिपो होल्डरों को जारी किए आदेश
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रही थी केवल एक ऑप्शन से ही राशन मिलने की अफवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकारी राशन के डिपुओं पर ओटीपी और फेस आईडेंटिफिकेशन के साथ राशन दिया जाएगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने इसे लेकर सभी डिपो होल्डरों को आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थी कि कई क्षेत्रों में लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि उन्हें केवल फेस आईडेंटिफिकेशन से ही राशन दिया जाएगा। ऐसे में लोग परेशान थे क्योंकि कई बुजुर्ग, दिव्यांग लोग डिपुओं पर नहीं आ सकते और परिवार के सदस्य ही उनका राशन लेने आते हैं। ऐसे में अगर फेस आईडेंटिफिकेशन की ऑप्शन होगी तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। मगर विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि डिपुओं पर ओटीपी के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को राशन दिया जाए, ताकि जो लोग डिपुओं पर आने में असमर्थ हैं, उन्हें ओटीपी से राशन मिल सके। गौरतलब है कि डिपुओं पर बॉयोमिट्रिक पर अंगुठा लगाकर राशन देना बंद कर दिया है। वहीं मौजूदा समय में ओटीपी से राशन दिया जा रहा था। वहीं सरकार के निर्देश हैं कि लोगों को फेस आईडेंटिफिकेशन से भी राशन दिया जाए। मगर कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी है कि अब केवल फेस आईडेंटिफिकेशन से ही राशन मिलेगा। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने कहा कि डिपुओं पर ओटीपी व फेस आईडेंटिफिकेशन दोनों ऑप्शन से राशन दिया जा रहा है। कुछ जगह से शिकायतें मिली थीं कि सोशल मीडिया पर अफवाह चल कि अब केवल फेस आईडेंटिफिकेशन से रही राशन दिया जाएगा जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed