फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rates of vegetables dips due to heavy rains in Solan

भारी बारिश से गिरे सब्जियों के दाम, टमाटर आठ और शिमला मिर्च के 20 रुपये लुढ़की

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rates of vegetables dips due to heavy rains in Solan
सोलन सेब मंडी में पहुंची सेब की पेटियां। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश का असर जिले में सब्जियों के कारोबार पर दिखना शुरू हो गया है। बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। शुक्रवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर आठ और शिमला मिर्च 20 रुपये तक सस्ती हो गई है।
विज्ञापन

पहले टमाटर का एक क्रेट 500 से 700 रुपये जो अब 300 से 500 के बीच में बिक रहा है। वहीं शिमला मिर्च 25 से 35 रुपये किलो तक बिक रही थी जो अब लुढ़क कर पांच से 15 रुपये किलो बिक रही है। इसका मुख्य कारण बारिश के बीच बाहरी राज्यों से खरीदारी के लिए बहुत कम आढ़तियों का मंडी पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि सेब के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दो हजार से 2500 तक बिकने वाले सेब की पेटी 3600 से 3700 तक पहुंच गई है। सेब के दामों में वृद्धि का कारण शिमला समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बारिश के बीच सेब की कम खेप पहुंचना है। बारिश के बीच शिमला और ऊपरी क्षेत्र के बागवान अपने उत्पादों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। शुक्रवार को सोलन और परवाणू सेब मंडी तक सिर्फ पांच हजार सेब बॉक्स ही पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक टमाटर का हुआ कम कारोबार
सोलन सब्जी मंडी में पिछले साल की तुलना में इस माह तक टमाटर का बहुत कम कारोबार हुआ है। पिछले साल जुलाई माह तक ढाई लाख क्रेट से करीब 70 करोड़ का कारोबार किया जा चुका था। इस बार टमाटर की खेप पिछले वर्ष जितनी पहुंची है पर कारोबार सिर्फ 52 करोड़ का ही हुआ है। वहीं परवाणू और सेब मंडी में अभी तक 1.30 लाख बॉक्स से 33 करोड़ का कारोबार हो गया है।

बाहरी राज्यों से कम आढ़तियों के आने से गिरे दाम
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। बाहरी राज्यों की कई मंडियों में पानी भर गया है। वहां से बहुत कम आढ़ती सोलन पहुंच रहे हैं। मौसम खुलने के बाद सब्जियों के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। इस समय सेब बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed