फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rashioning starts in Solan town MC to cut short distribution timing by 15 minutes

शहर में पानी की राशनिंग शुरू, वितरण का समय 15 मिनट घटाया

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अश्वनी योजना से सप्लाई बंद होने के तीन दिन बाद नगर निगम ने शहर में पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। सभी एरिया में पानी की सप्लाई का समय कम कर दिया गया है। अब रोजाना तय समय से 15 मिनट कम पानी दिया जाएगा। यह समय और कम किया जा सकता है।
इसका कारण यह है कि अश्वनी योजना से जब तक सप्लाई शुरू नहीं होती, तब तक पेयजल संकट बढ़ता रहेगा। नगर निगम संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि अश्वनी योजना से पेयजल सप्लाई बंद होने से शहर में अब 15 मिनट कम पानी दिया जाएगा। पानी के सैंपल की रिपोर्ट सही आने के बाद ही लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने लोगों से पानी की बचत करने की अपील की है।
विज्ञापन

बीते 28 मार्च को अश्वनी खड्ड में झागयुक्त काला पानी आने से सप्लाई को बंद कर दिया गया था। सोमवार को पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रिपोर्ट न आने तक अश्वनी योजना से पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। तब तक शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरि योजना से मिल रहा 13 से 15 लाख गैलन पानी
वर्तमान में गिरि योजना से नगर निगम को 13 से 15 लाख गैलन पानी पहुंच रहा है। इसे शहर में एरिया वाइस एक घंटा, सवा घंटा और डेढ़ घंटा दिया जा रहा है। पानी की किल्लत से नगर निगम ने पानी देने की समय सारणी में 15 मिनट की कटौती कर दी है।

हालांकि हर बार की तरह गर्मियां शुरू होते ही शहर में जल संकट शुरू हो जाता है। पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निगम के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। योजना शुरू होने के बाद शहर में पर्याप्त पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed