फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rangers and Rovers learn the art of self-reliance and discipline.

Solan News: रेंजर एवं रोवर्स ने सीखे आत्मनिर्भरता व अनुशासन के गुर,

Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सरयांज स्कूल में स्काउट एंड गाइड शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन

सोलन जिले के विंटर क्लोजिंग स्कूलों के 175 से ज्यादा कैडेट्स ने लिया भाग
पांच दिवसीय शिविर के बाद उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय जिला स्तरीय शिविर संपन्न हो गया है। इस शिविर में सोलन जिले के विंटर क्लोजिंग स्कूलों के 175 से अधिक रेंजर और रोवर्स कैडेट्स ने भाग लिया।
पांच दिनों तक चले इस विशेष कैम्प में शिविरार्थियों को स्काउटिंग के बुनियादी नियमों, सिद्धांतों और उच्च स्तर के अनुशासन की जानकारी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें जीवन में आत्मनिर्भर बनाना रहा। स्काउट एंड गाइड के समन्वयक मोहिंद्र पाल ने बताया कि कैम्प के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन और विपरीत परिस्थितियों में जीवनयापन करने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया गया। कैम्प के अंतिम दिन आयोजित तीन विशेष टेस्ट में उत्तीर्ण रहने वाले रेंजर और रोवर्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक मधु जनारथा ने कहा कि स्काउट एंड गाइड शिविर विद्यार्थियों में सेवा भाव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना जागृत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस शिविर के माध्यम से रेंजर और रोवर्स को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण मिला है, जिससे वे भविष्य में समाज और देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed