फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramshehar-Chamdaar road blocked due to land slide near Simani

चट्टान गिरने से रामशहर-चमदार मार्ग बंद

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ramshehar-Chamdaar road blocked due to land slide near Simani
रामशहर दिग्गल मार्ग पर चट्टान गिरने से अवरूद्ध हुआ मार्ग। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर-चमदार मार्ग सिमनी गांव का पास एक चट्टान आने से अवरुद्ध हो गया। मार्ग के बंद होने से पांच पंचायतों को संपर्क रामशहर से कट गया है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सिमनी गांव के समीप एक बड़ी चट्टान बीच मार्ग पर गिर गई जिससे यह मार्ग बंद हो गया। इस दौरान यहां से कोई निकल नहीं रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

रामशहर पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी, चमदार के प्रधान कर्मचंद ने बताया कि रामशहर से चमदार के लिए पांच बजे बस रवाना होती है लेकिन मार्ग बंद होने बस भी बीच में ही फंस गई। इस मार्ग के बंद होने से रामशहर, चमदार, चिल्ड, दिग्गल और मलोकंला पंचायतों का यातायात सुविधा ठप हो गई है।
विज्ञापन

दिग्गल कॉलेज में तैनात प्रो. सतवीर सिंह ने बताया कि अचानक मार्ग बंद होने से रामशहर और नालागढ़ से आने वाला कॉलेज स्टाफ अपने वाहन रास्ते में ही खड़े करके रामशहर तक पैदल पहुंचे। वहां से बस पकड़ कर अपने घर को रवाना हुए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही रामशहर के जेई को मौके पर भेजा है। इस मार्ग को जेसीबी लगाकर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed